रायपुर
भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित होते ही अब नाराजगी भी उभरने लगी है। धरसींवा प्रत्याशी अनुज शर्मा का स्थानीय लोग पहले ही विरोध कर रहे थे। जिला ग्रामीण प्रचार प्रसार मंत्री,जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,जोन प्रभारी शक्ति केन्द्र व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने कहा है कि बाहर से थोपे गए प्रत्याशी को कैसे स्वीकारें,स्थानीय की उपेक्षा चुनाव में पार्टी को भारी पड़ेगी इसलिए वे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

More Stories
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न