जिनेवा
भारत के ज्योति रंधावा लीजैंड टूर के स्विस सीनियर ओपन गोल्फ में संयुक्त सातवें स्थान पर रहे जबकि जीव मिल्खा सिंह संयुक्त 20वें स्थान पर रहे। स्वीडन के जारमो सेंडेलिन ने आखिरी दौर में 67 और कुल दस अंडर 200 के स्कोर के साथ खिताब जीता। पचास पार के खिलाड़ियों के लिये होने वाले इस टूर्नामेंट में रंधावा ने छह अंडर स्कोर करके शीर्ष दस में जगह बनाई। उन्होंने आखिरी दौर में तीन बर्डी लगाये और दो बोगी किये। भारत के जीव ने पांच बर्डी लगाये और तीन बोगी किये।

More Stories
कोलकाता ने बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का लक्ष्य, रिंकू अर्धशतक से चूके
IPL 2026: PBKS बनाम MI – धर्मशाला में होगी रोमांचक टक्कर, PBKS को जीत जरूरी
लगातार 4 हार के बाद भड़की पंजाब किंग्स, फेक नैरेटिव पर प्रीति जिंटा का तीखा जवाब