रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय से मारवाड़ी युवा मंच शाखा रायपुर द्वारा संचालित कैंसर स्क्रीनिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने मारवाड़ी युवा मंच रायपुर द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की और कहा कि स्क्रीनिंग वैन में जांच से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को मदद मिलेगी।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन मौजूद थे। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल ने बताया कि रायपुर के टाउन हॉल में इस वैन के माध्यम से 25 से 27 जनवरी तक आम नागरिकों के कैंसर की प्रारंभिक जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वैन में मौजूद एक्सरे, मेमोग्राफी, सीबीसी सहित अन्य मशीनों से कैंसर की जांच की जाएगी। इस दौरान श्री नरेश अग्रवाल, श्री रविकांत शर्मा सहित मारवाड़ी युवा मंच के अन्य सदस्य मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय