रायपुर
प्रसिद्ध रंगकर्मी और आकाशवाणी में वरिष्ठ उद्घोषक मिर्जा मसूद का निधन हो गया. 80 वर्षीय ने रात 3 बजे मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से कला एवं साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई.
आकाशवाणी उद्घोषक के तौर पर लंबा कार्यकाल व्यतीत करने वाले मिर्जा मसूद को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से चक्रधर सम्मान और चिन्हारी सम्मान प्रदान किया गया था. उनकी कला और रंगमंच के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका थी. उनके योगदान को देखते हुए दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया था.

More Stories
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात
मुख्य सचिव ने की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, डेटा आधारित निगरानी पर जोर