भोपाल
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के मालखेड़ी स्थित रेशम विकास एवं उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने रेशम उत्पादन में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को उच्च कोटि का रेशम उत्पादन करने के निर्देश दिये। सांसद श्री दर्शन सिंह लोधी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नरौलिया सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मटकुली रेशम केन्द्र में शहतूत का पौधा लगाया
एक ही स्थान पर 55 हजार पौधे लगाने की श्रृंखला में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जायसवाल ने मटकुली रेशम केन्द्र में शहतूत का पौधा लगा कर जन मानस को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिले में लगभग 3 लाख पौधे लगाये जायेंगे। इन सभी पौधों को हर हाल में जीवित रखने का प्रयास किया जाएगा। रेशम विकास की दिशा में विशेष प्रयासों के तहत राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मटकुली रेशम केंद्र में धागाकरण मशीन भी संचालित की जायेगी।

More Stories
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया “संपर्क अभियान 2026” का शुभारंभ
Madhya Pradesh High Court का समय फिर बदला, अब सुबह 10 बजे से शुरू होगी सुनवाई
उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व : ऊर्जा मंत्री तोमर