भुवनेश्वर
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को घोषणा की कि राज्य सरकार के ‘बीजू पटनायक खेल पुरस्कार’ का नाम नहीं बदला जाएगा। खेल और युवा सेवा विभाग ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार के लिए दिशानिर्देश जारी कर इसका नाम बदलकर ‘राज्य क्रीड़ा सम्मान’ कर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुरस्कार का नाम बदलने के बारे में उन्हें प्रेस से ही पता चला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पुरस्कार से बीजू पटनायक का नाम हटाने का कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार धरती के सपूतों का सम्मान करती है और बीजू पटनायक के नाम पर रखे गए खेल पुरस्कार के शीर्षक में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीजू पटनायक खेल पुरस्कार इसी तरह जारी रहेगा।’’

More Stories
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव को मौका; तिलक वर्मा बने कप्तान
खेल और पढ़ाई दोनों में चमकी गुरनूर कौर लुहारा, हैमर थ्रो चैंपियन ने 12वीं में हासिल किया देशभर में दूसरा स्थान
380 विकेट-10 हजार रन… फिर भी अचानक रिटायर हुए SRH स्टार, IPL बीच में लिया बड़ा फैसला