भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूके (यूनाइटेड किंगडम) में आयोजित 65 वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि गुरु पूर्णिमा का यह शुभ दिन अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अधिक अल्हादकारी हो गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये प्रतिभाशाली बच्चे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि में सहभागी बनेंगे और भारत को विश्व में नये शिखर पर पहुंचायेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 1989 के बाद शानदार प्रदर्शन के साथ चार स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है।

More Stories
जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83% घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत
ग्राम अखड़ार में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
यूपी में 50 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, टॉप 5% छात्राओं की तैयार हो रही सूची