धार
शहर के समीप आहू पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पर शनिवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव पर जैन धर्म के सबसे बड़े आचार्य विद्यासागर जी का 76वें अवतरण दिवस पूर्णिमा महोत्सव के साथ मनाया गया, साथ ही डॉ. प्रमाण सागर जी महाराज और आर्यिका ज्ञान मति माता जी का भी अवतरण दिवस मनाया गया और मानतुंगगिरी धार के प्रणेता आचार्य भरत सागर जी का आचार्य पद रोहन महोत्सव भी मनाया गया सभी गुरुदेवो की पूजन और आरती की गई उसके पूर्व सुख शांति हेतु महा शाति धारा का लाभ सुरेश मुकेश शैलेश गंगवाल परिवार धार व इंदौर के पंडित अशोक जी शास्त्री परिवार को मिला भगवान की महा आरती पद्म रुचि गंगवाल ने कि मानव कल्याण हेतु संकट हरण पार्श्वनाथ विधान हुआ जिसका लाभ ऋतु वर्षा गंगवाल को मिला विश्व शांति हेतु हवन भी मुकेश शेलेश गंगवाल परिवार ने किया सभी धार्मिक कार्य इंदौर के अशोक शास्त्री व आशीष शास्त्री के निर्देशन मे संपन्न हुई यात्रियों का बहुमान अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल ने किया इस अवसर पर पूरब जी शीतल जी काला बाकानेर व इंदौर के नितिन नीता झांझरी ने आजीवन सद्स्यता ग्रहण की रात्रि में महा आरती संपन्न हुई इस अवसर पर सुरेंद्र जैन का विशेष सहयोग रहा जानकारी पारस जैन गंगवाल ने दी।

More Stories
Twisha Sharma Case: CBI की पूछताछ पर पूर्व जज का बयान, बोलीं- ‘सोचा नहीं था हम पर ही उठेंगे सवाल’
मिशन वात्सल्य की चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 बनी संकटग्रस्त बच्चों का सशक्त सुरक्षा कवच
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विजन को साकार कर रहा ग्लोबल स्किल पार्क