भोपाल
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि नहीं होने का प्राचार्यों को घोषणा पत्र देना होगा। इस संबंध में मंडल के निर्देश जारी हो चुके हैं। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं परीक्षा आगामी फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू हो रही है। परीक्षा में 18 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं परीक्षा के फार्म पांच दिन बाद भरने पर पांच हजार रुपए विलंब शुल्क लगेगा। कई संस्थाओं के नियमित विद्यार्थियों के अभी तक शुल्क के साथ फार्म जमा नहीं हुए हैं। पिछले साल भी कुछ संस्थाओं द्वारा नियत समय तक विद्यार्थियों के फार्म जमा नहीं किए थे, जिसके बाद मंडल ने शासकीय स्कूलों को फार्म भरने में विलंब शुल्क में छूट दी थी। फार्म जमा करने की तिथि 30 सितंबर तक 1200 रुपए नियमित शुल्क के साथ निर्धारित की गई थी। इसके बाद मंडल ने एक से 15 अक्टूबर तक 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा करने की अनुमति दी थी। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 2000 रुपए विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा किए जा सकते हैं। दो हजार विलंब शुल्क के साथ यदि अब तक फार्म जमा नहीं हुए हैं तो एक नवंबर के बाद से 15 नवंबर तक पांच हजार रुपए विलंब शुल्क लगेगा। इस तिथि में भी विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म जमा नहीं हुए तो 16 नवंबर से 30 नवंबर तक 10 हजार रुपए विलंब शुल्क लगेगा। इसके बाद परीक्षा शुरू होने के दस दिन पहले तक 12 हजार विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा किया जाएगा।

More Stories
भोपाल की तिरंगा यात्रा में गूंजा अखंड भारत का संकल्प, CM मोहन बोले- दुश्मन को घर में घुसकर मारता है भारत
‘कलयुग के रावण की लंका में आग लगेगी, विभीषण ही जरिया बनेगा’… राजभर का अखिलेश-शिवपाल पर बड़ा हमला
तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक- राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल