लखनऊ
लखनऊ में इन्दिरानगर में बुधवार सुबह छात्र ने चाचा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। फायरिंग की आवाज सुन कर घर वाले कमरे में पहुंचे। जहां छात्र खून से लथपथ पड़ा मिला। इलाज के लिए उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मौत होने की पुष्टि कर दी।
हरिहरनगर निवासी प्रत्युष सिंह (18) देहरादून स्थित एक कॉलेज का छात्र था। जो एक माह पूर्व ही घर आया था। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक सुबह करीब छह बजे प्रत्युष ने चाचा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां मौत होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्युष ने खुदकुशी किस वजह से की। इसके बारे में पड़ताल की जा रही है। कमरे से सुसाइड नोट अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रत्युष के चाचा के लाइसेंसी रिवॉल्वर को सीज कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

More Stories
योगी सरकार में बदली प्रदेश की बिजली व्यवस्था की तस्वीर, रिकॉर्ड आपूर्ति और उत्पादन से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर भव्य गेट कॉम्प्लेक्स तैयार
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देता रहेगा यूपीः मुख्यमंत्री