पेरिस
अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो की भारतीय जोड़ी को ओलंपिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला युगल के ग्रुप सी के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की किम सो यियोंग और कोंग ही योंग से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।
पिछले साल अच्छा प्रदर्शन करके ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय जोड़ी शनिवार को 44 मिनट तक चले मैच में 18-21 10-21 से हार गई। पोनप्पा और क्रैस्टो ने अच्छी शुरुआत की थी। उन्होंने पहले गेम में कोरिया की जोड़ी को कड़ी चुनौती दी लेकिन इसके बाद वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पाई। भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला सोमवार को जापान की चौथी वरीयता प्राप्त चिहारू शिदा और नामी मात्सुयामा से होगा।

More Stories
ना रोहित, ना कोहली… हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली दुनिया की पहली भारतीय बनीं
दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद बढ़ा रोमांच, भारत के लिए हर मैच बना करो या मरो
FIFA World Cup 2026: मोहम्मद सलाह का जादू चला, न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने दर्ज की पहली जीत