पन्ना
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्य प्रणियों से प्रेम और लगाव रखने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल 16 वर्षीय हथनी केनकली ने एक मादा शावक को जन्म दिया है। गौरतलब है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की तादाद बढ़ने के साथ ही साथ उनकी देख-रेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी में हाथियों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में पन्ना टाइगर रिजर्व में हथनी केनकली द्वारा मादा शावक को जन्म देना किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
इस बात की जानकारी टाईगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी करते हुए दी है। इसमें कहा गया है कि बड़े हर्ष का विषय है कि पन्ना टाईगर रिजर्व में मादा हाथी केनकाली ने मादा बच्चे को जन्म दिया है। करीब 16 वर्षीय केनकली दूसरी बार मां बनी है। इसके फोटो और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही पन्ना टाईगर रिजर्व में हाथियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

More Stories
इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो में बड़ी तैयारी, ‘क्षिप्रा’ और ‘नर्मदा’ TBM एयरपोर्ट से BSF परिसर तक बनाएंगी सुरंग
MP Rail Update: रेल यात्री ध्यान दें, तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का बदलेगा रूट; जानें कब से
Har Ghar Tiranga 2026: तिरंगा फहराने से उतारने तक जानें पूरे नियम, ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट