रायपुर
चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनादेश का सम्मान है। चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये। हम अपनी बात को जनता तक ले जाने में सफल नहीं हो पायें। भाजपा के झूठ के सामने हमारा सच दब गया। चुनाव परिणाम से हम निराश है लेकिन हताश नहीं है। हम जनसरोकारों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता के हित की लड़ाई वंचित वर्ग के लोगों को उनका हक मिले, कांग्रेस का यह शुरू से प्रयास रहा है और हम इन उद्देश्यों को लेकर विपक्ष में भी संघर्ष करेंगे।
2018 में जनता ने हमें सरकार चलाने का आदेश दिया था हमने पूरी ईमानदारी से 5 वर्षों तक जनता की सेवा किया, किसान, मजदूर, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति सभी के हितों में काम किया। हम अपेक्षा करते है कि भाजपा को जनता ने जो जनादेश दिया है उसके अनुरूप सरकार चलायेगी। किसानों, मजदूरों, महिलाओं से किये गये वायदों को भाजपा निभायेगी। चुनाव में सफलता के लिये भाजपा को बधाई।

More Stories
मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन
रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स भखारा