बुधनी (सीहोर)
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की फिर दरियादिली देखने को मिली है। शिवराज सिंह ने बीच रोड पर घायल महिला को देख अपने काफिले को रुकवा दिया। फिर उन्होंने एंबुलेंस से घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह बुधनी से रहटी जा रहे थे, तभी बीच सड़क पर एक महिला घायल अवस्था में मिली। जिस पर शिवराज सिंह ने दरियादिली और मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को अपने काफिले में शामिल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
घटना शनिवार दोपहर की है, जब शिराज सिंह चौहान बुधनी में आयोजित कार्यक्रम के बाद रहटी रवाना हुए थे। ये तस्वीरें स्वयं शिवराज सिंह चौहान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि जरूरत मंदों की मदद ईश्वर की सेवा है। जिसे लोग जमकर वायरल कर रहे हैं।

More Stories
गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई
यूपी के 762 नगरीय निकायों में ओटीएस योजना लागू, बकाया टैक्स पर मिलेगी राहत