योकोहामा
भारत की अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गईं।
अश्मिता जहां चीनी ताइपे की शीर्ष वरीयता प्राप्त ताई त्ज़ु यिंग से 16-21, 12-21 से हार गईं, वहीं मालविका को यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा ने 23-21, 21-19 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
भारत की तरफ से महिला एकल में आकर्षी कश्यप भी अपनी चुनौती पेश कर रही है। वह पहले दौर में दक्षिण कोरिया की किम गा यून का सामना करेगी।
पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में से कोई भी इस प्रतियोगिता में नहीं खेल रहा है।

More Stories
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028: भारत-पाकिस्तान समेत 9 टीमों ने किया सीधे क्वालीफाई
मीराबाई चानू करेंगी भारतीय टीम की अगुवाई, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा दांव
FIFA World Cup में केप वर्डे का बड़ा उलटफेर, पहली बार नॉकआउट में एंट्री; दो बार की चैंपियन उरुग्वे बाहर