प्रसिद्ध गायिका सुश्री सुधा प्रभुरामन होंगी राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान से विभूषित
24-25 अगस्त को होगा देवास में कार्यक्रम
भोपाल
संस्कृति विभाग द्वारा विख्यात संगीत मनीषी पं. कुमार गंधर्व की स्मृति में 24 एवं 25 अगस्त को पंडित कुमार गंधर्व समारोह का आयोजन देवास में किया जा रहा है। नई दिल्ली की प्रसिद्ध गायिका विदुषी सुधा रघुरामन को राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
देवास के मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित समारोह की शुरूआत 24 अगस्त को विदुषी सुधा रघुरामन के गायन से होगी। इसके पश्चात तेजस एवं सुमिताली विंचूरकर मुम्बई के बांसुरी और तबला की जुगलबंदी होगी। 25 अगस्त को पुणे के शांतनु गोखले का संतुर वादन, सुशुभदा पराडकर मुंबई के गायन तथा सभा का समापन नीलाद्री कुमार मुंबई के सितार वादन से होगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है।

More Stories
योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद