इंदौर
इंदौर में अलग-अलग पुलिस थानों में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। पहला मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है।
42 वर्षीय महिला से दुष्कर्म
बाणगंगा पुलिस ने 42 वर्षीय विवाहिता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया था। वह उसको ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वीरू उर्फ सौरभ यादव निवासी भागीरथपुरा महिला के पड़ोस में ही रहता है। घटना 28 मई की है। महिला काम से बाजार जा रही थी। आरोपी मदद का बोल कर सुनसान जगह ले गया और धमका कर संबंध बनाए। आरोपित ने महिला का वीडियो भी बना लिया।
युवती से दुष्कर्म,वीडियो बनाकर धमकाया
दूसरा मामला महू का है। यहां रहने वाली एक युवती ने पूर्व परिचित राजकुमार मूंदड़ा निवासी मुरलीधर व्यास कॉलोनी बीकानेर (राजस्थान) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। राजकुमार से मेट्रोमोनियल साइट के जरिए परिचय हुआ था। दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। वह क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता था।
आरोपी ने युवती से शादी के संबंध में चर्चा की और शारीरिक संबंध बना लिए। उसने युवती का क्रेडिट कार्ड बनवाया और खुद के पास रख लिया। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल किया और कहा कि रूम में खुफिया कैमरा लगा कर आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। उसने धमकाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती की इसी साल फरवरी में शादी हुई है।

More Stories
यूपीटीईटी-2026 अभ्यर्थी शिक्षकों को राहत, परीक्षा तिथि पर मिलेगा विशेष अवकाश
योगी सरकार की नई शिक्षा नीति और वैश्विक पहचान का असर: लखनऊ विश्वविद्यालय में 77 देशों से आए रिकॉर्ड 3421 आवेदन
2200 प्रस्तावों पर सीएम योगी ने दिया निर्देश- 15 जुलाई तक जारी हो बजट, 15 अगस्त से धरातल पर उतारें परियोजनाएं