खंडवा
जल महोत्सव का आगाज हनुवंतिया में आज 20 दिसंबर से होगा। दो महीने तक चलने वाले इस जल महोत्सव में वाटर स्पोर्टस और क्राफ्ट, फूड बाजार पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं, इवेंट कंपनी द्वारा यहां फिल्मी शूटिंग कराए जाने की तैयारी भी की जा रही है। यह आठवां जल महोत्सव रहेगा।
सोमवार को जल महोत्सव को लेकर कलेक्टर अनूपकुमार सिंह ने इवेंट कंपनी के डायरेक्टर प्रणववीर सिंह के साथ बैठक ली। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में कलेक्टर ने महोत्सव की तैयारी पर इवेंट कंपनी से चर्चा की। कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि टेंट सिटी में लगभग 60 फीसद बुकिंग हो चुकी है।
इस बार वाटर एक्टिविटी में स्पीड बोट, लक्जरी बोड, हाउस बोड, बनाना राइडिंग सहित अन्य गतिविधियां रहेंगी। वहीं, रिसेप्शन बोट क्लब, क्राफ्ट बाजार, फूड बाजार, किटी पार्टी, बर्थ-डे पार्टी के लिए भी जल महोत्सव में व्यवस्था की जाएगी। पर्यटकों के लिए डीजे, राक बैंड, कल्चर प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे

More Stories
UP Election 2027: मायावती का कमबैक प्लान बिगाड़ेगा अखिलेश-योगी का खेल? BSP ने कसी कमर
यूपी के 5 सर्वोदय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू, 35 करोड़ की परियोजना
यूपी के एक्सप्रेसवे किनारे 16 औद्योगिक समूहों का 6,105 करोड़ का निवेश