शिलांग
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने स्थानीय दावेदार शिलांग लाजोंग एफसी को 3-0 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। नॉर्थईस्ट यूनाईटेड की ओर से थोई सिंह (13वें मिनट) और मोरक्को के स्ट्राइकर अलाइडिन अजरेई (33वें मिनट) ने पहले हाफ में गोल दागे जबकि पार्थिब गोगोई (90 प्लस तीन मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल किया। नॉर्थईस्ट यूनाईटेड ने पहली बार डूरंड कप के फाइनल में प्रवेश किया है। मुकाबले के लिए स्टेडियम में 15 हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे।

More Stories
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028: भारत-पाकिस्तान समेत 9 टीमों ने किया सीधे क्वालीफाई
मीराबाई चानू करेंगी भारतीय टीम की अगुवाई, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा दांव
FIFA World Cup में केप वर्डे का बड़ा उलटफेर, पहली बार नॉकआउट में एंट्री; दो बार की चैंपियन उरुग्वे बाहर