सीधी
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक सरकारी महाविद्यालय के प्राचार्य ने उनपर जादू-टोना का आरोप लगाते हुए चार लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 दिसंबर की इस घटना के सिलसिले में अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीधी के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने कहा,‘‘सिंहवाल शहर के एक सरकारी कॉलेज के प्राचार्य लालबहादुर सिंह की शिकायत के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.’’ कहा जा रहा है प्रिंसिपल की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लालबहादुर सिंह के दावे पर प्रतिक्रिया देने मना कर दिया. उन्होंने कहा कि घटना की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. घटना के पीछे के कारण की जांच की जा रही है.
वहीं, प्रिंसिपल ने मीडिया से कहा, “मुझ पर कुछ लोगों ने हमला किया था, जिन्होंने दावा किया था कि मैं जादू-टोने में शामिल था, जो सच नहीं है.”

More Stories
3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान
MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, CBI जांच की मांग वाली याचिका पर पूछा- इतनी जल्दबाजी क्यों?