नई दिल्ली
घरेलू बाजार में त्योहारी सीजन शुरु होते ही सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। शुनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोने की कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। ये अब 87,100 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गयी हैं। दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,360 प्रति 10 ग्राम, वहीं 24 कैरेट सोना73,470 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। मुंबई में 22 कैरेट सोना₹67,210 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना₹73,320 प्रति 10 ग्राम। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 67,260 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना: 73,370 प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोना 67,360 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 73,470 प्रति 10 ग्राम पर है। इसके अलावा चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोना 67,210 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 73,320 प्रति 10 ग्राम पर है। पटना में 22 कैरेट सोना 67,260 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 73,370 प्रति 10 ग्राम पर है। भुवनेश्वर और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 67,210 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 73,320 प्रति 10 ग्राम पर है। माना जा रहा है त्योहार शुरु होने से कीमतों अभी और बढ़ेंगी। ये 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर जा सकती हैं। सोने की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 18 सितंबर को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं हैं।

More Stories
शेयर बाजार की रडार पर इंफ्रा कंपनियां, J कुमार इंफ्रा और RVNL को मिले करोड़ों के नए प्रोजेक्ट
इनकम टैक्स एक्ट 2025,घर खरीदना हुआ आसान, 12 लाख की नई छूट सीमा से मिडिल क्लास को बड़ी राहत
17,94,485Cr साफ… Oracle के को-फाउंडर की नेटवर्थ इतनी क्यों घटी? एलन मस्क से भी थे अमीर