मुंबई
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वालो शीर्ष पांच गेंदबाजों में दो भारतीय गेंदबाज भी शामिल हैं। ये हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार। वहीं हैरानी की बात है कि इस सूची में शीर्ष पर यूगांडा का एक गेंदबाज फ्रांको नसुबुगा है। नसुबुगा ने 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अभी तक सबसे ज्यादा 17 ओवर मेडल फेंके हैं। नसुबुगा ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 57 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भारत के बुमराह ने 70 मैचों में 12 मेडन ओवर किये हैं। इस दौरान उन्होंने 89 विकेट लिए हैं। केन्या के धीमी गति के गेंदबाज शेम ओबाडो नगोचे ने अपने करियर में 12 ओवर मेडन किये हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं। नगोचे के नाम 108 विकेट हैं। वहीं भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टी20 में 10 ओवर मेडन किये हैं। उनके नाम 90 विकेट भी हैं। इसके अलावा जर्मनी के गुलाम अहमदी 10 मेडन ओवर फेंककर पांचवे स्थान पर हैं।

More Stories
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, जो रूट को लगा झटका, शुभमन गिल की टॉप-10 में एंट्री से खुशी की लहर
एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, कई दिग्गज बाहर, फरहान को सौंपी गई कप्तानी
हार्दिक पंड्या सीरीज से बाहर, जांघ की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे