भोपाल
जूनियर एशियन रोइंग चैम्पियनशिप का आयोजन 11 से 15 सितम्बर तक शेनयान चीन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम में मध्यप्रदेश राज्य रोइंग अकादमी के 3 खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक चयनित हुए हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में डबल स्कल इवेन्ट में हरिओम ठाकुर, क्वर्टर पुल स्कल्स में जिज्ञासा रैगर और संतोष यादव एवं राज्य खेल अकादमी के सहायक प्रशिक्षक रतीश डी.बी. भी शामिल हैं।
प्रतियोगिता में एशिया की सभी टॉप टीमें भागीदारी करेंगी। खेल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी कैप्टेन दलबीर सिंह का विश्वास है कि चयनित खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पदक की उम्मीद की जा रही है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के पहले जमकर अभ्यास भी किया है। भारतीय टीम में चयनित खेल अकादमी के रोइंग खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बेहतर प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएँ दी हैं।

More Stories
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट जलमग्न, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 10 दिन में करें चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें किराया
Amrit Bharat Station Scheme: 20 करोड़ से चमका शिवपुरी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधाओं से हुआ लैस