प्रयागराज
वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाना के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) से साइंटिफिक सर्वेक्षण की मांग पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। भोजनावकाश के बाद दोपहर दो बजे न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ को यह मामला सुनना था। श्रृंगार गौरी मामले में राखी सिंह ने सिविल पुनरीक्षण याचिका दायर की है। उनके अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बताया कि कोर्ट 11 बजे उठ गई। अब सप्ताह भर बाद सुनवाई संभावित है।
SC के आदेश का हवाला देते हुए अर्जी हो गई थी खारिज
वाराणसी जिला अदालत ने वुजूखाना में सर्वे की मांग वाली अर्जी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अर्जी खारिज कर दी थी। इसे ही चुनौती दी गई है। पिछली सुनवाई 22 अगस्त को हुई थी। अंजुमन इंतेज़ामिया कमेटी ने आपत्ति दायर की थी। मंदिर पक्ष को कोर्ट ने दो सप्ताह का समय दिया था।

More Stories
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट जलमग्न, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 10 दिन में करें चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें किराया
Amrit Bharat Station Scheme: 20 करोड़ से चमका शिवपुरी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधाओं से हुआ लैस