भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा स्व. चैन सिंह चौहान के कुंजन नगर स्थित निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. चैन सिंह चौहान के पुत्र सुरजीत सिंह चौहान, नगर निगम भोपाल के पूर्व अध्यक्ष और परिजन को शोक संवेदना व्यक्त की। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद दर्शन सिंह चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई नरेंद्र सिंह चौहान उपस्थित थे।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल से सेवानिवृत्त चैन सिंह चौहान का 4 सितम्बर 2024 को निधन हो गया था।

More Stories
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 10 दिन में करें चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें किराया
Amrit Bharat Station Scheme: 20 करोड़ से चमका शिवपुरी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधाओं से हुआ लैस
श्रावण में महाकाल नगरी हुई शिवमय, 8 दिन में 29 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन