मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’, 01 नवंबर को रिलीज होगी। ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वर्ष 2007 में प्रदर्शित प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार, विद्या बालन,शाइनी आहूजा, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए थे।
इसके बाद ‘भूल भुलैया 2’ वर्ष 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार को कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस कर दिया था। वहीं इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा, कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभायी। अब ‘भूल भुलैया 3’ बनायी जा रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ती डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन लीड रोल में हैं। निर्माता भूषण कुमार ने अनाउंसमेंट की है कि फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ इसी साल दीवाली के मौके पर 01 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
भूषण कुमार ने बताया,फिल्म ‘भूल भुलैया 3’, 01 नवंबर को ही रिलीज होगी। यह पक्की बात है। कुछ समय पहले ही कार्तिक आर्यन ने फिल्म की रिलीज डेट का हिंट दिया था। उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था- इस दिवाली मिलते हैं।

More Stories
राम चरण बोले- अच्छी कहानियां आज भी दर्शकों को थिएटर तक खींच लाती हैं, ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ
प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, एक से ज्यादा वोटर ID रखने का आरोप
संजीव कपूर का खुलासा: मास्टरशेफ इंडिया में अक्षय कुमार से ज्यादा फीस की थी शर्त