जगदलपुर
जगदलपुर से करीब 16 किलोमीटर दूर नगरनार के समीप आमागुड़ा स्टेशन में मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। यह हादसा कल रात हुआ जब नगरनार स्टील प्लांट से क्वाइल भरकर विशाखपट्टणम जा रही थी। गनीमत यह रही कि हादसा लूप लाइन पर हुआ, जिससे मुख्य रेल मार्ग पर आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत स्थिति का जायजा लिया और फिलहाल पटरी को साफ करने का कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द ही लूप लाइन को पूरी तरह से बहाल कर लिया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

More Stories
बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
जशपुर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सुचारु
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट