सुकमा.
फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नीलावरम में रहने वाले लखमा बजामी की दो साल की बेटी खेलने के दौरान गर्म पानी में गिर गई। उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लखमा बजामी की दो साल की बेटी हिमांशी 12 सितंबर की शाम को घर में खेलने के दौरान गर्म पानी में गिर गई। गर्म पानी में गिरने से बच्ची झुलस गई।
बच्ची की आवाज को सुनकर परिजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए सुकमा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। यहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों में भी शोक की लहर छा गई। शव सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

More Stories
नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी
CG में मानसून हुआ एक्टिव, अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात