मुंबई
सेंसेक्स 700 अंक तक टूट गया। सेंसेक्स 705.29 अंकों से अधिक गिरकर 70,337.14 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 194.25 अंक यानी -0.91% गिरकर 21,259.70 अंक पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप घटकर 3,69,41,808.98 करोड़ रुपये हो गया। इससे पहले बुधवार को मार्केट कैप 3,71,18,500.62 करोड़ रुपये था। यानी आज अब तीन घंटे के कारोबार में ही निवेशकों के 1.77 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।
सुबह 10:15 बजे: गणतंत्र दिवस से पहले बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 600 अंक तक टूट गया। 10:20 बजे सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक गिरकर 70,545.49 पर कारोबार कर रहा था।
सुबह 9:58 बजे: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ रही है। सेंसेक्स 302.68 अंक यानी 0.43% गिरकर 70,757.63 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 82 अंक यानी 0.38% टूटकर 21,371.95 पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले शेयर बाजार में आज मामूली गिरावट के साथ ओपन हुआ था। सेंसेक्स 38.21 अंक यानी 0.05% गिरकर 71,022.10 पर ओपन हुआ था। इसके अलावा निफ्टी 31.60 अंक यानी 0.15% की गिरावट के साथ 21,422.35 पर खुला था। बता दें कि आज गुरुवार इस हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है, क्योंकि कल शुक्रवार को गणतन्त्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। मंगलवार को भारी के बाद बुधवार को बाजार में रिकवरी देखी गई।
शेयरों के हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में करीब चार प्रतिशत की गिरावट आई। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को भी नुकसान हुआ। इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।
इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
आपको बता दें कि आज गुरुवार को अडानी पावर Asahi India Glass, Equitas SFB, KFIN Tech, LT Foods, Vedant Fashions, Shakti Pumps, Sterlite Tech, Tata Technologies और TVS Holdings, ACC, AU Small Finance Bank, IEX, MGL, SBI Card, Shriram Finance, Syngene International, Vedanta, PNB, HPCL और Chola Investment समेत कई अन्य कंपनियों के नतीजे जारी होंगे।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में, जबकि जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 6,934.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

More Stories
Sunshine Pictures IPO: 18 अगस्त को खुलेगा इश्यू, ₹360 तक प्राइस बैंड; GMP ने बढ़ाई उम्मीद
LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, आज e-KYC की आखिरी तारीख; 17 अगस्त से बुकिंग पर असर
Royal Enfield का बड़ा ऐलान, 4 सितंबर को लॉन्च होगी नई Himalayan 440; एडवेंचर लवर्स में बढ़ा क्रेज