नई दिल्ली
सुंदरता का पैमाना फिट करना मुश्किल है। जरूरी नहीं कि हर किसी की पतली कमर और सुराही जैसी गर्दन हो तो ही वो खूबसूरत और आकर्षक दिख सकता है। अपने बॉडी टाइप के हिसाब से सही डिजाइन के कपड़े चुनकर भी आप खूबसूरत नजर आ सकती हैं। महिलाएं जिनकी गर्दन छोटी हैं अगर वो खुद को अट्रैक्टिव दिखाने में नाकामयाब होती है तो ब्लाउज की ये नेकलाइन चुनें। जिसे पहनकर घर से निकलेंगी तो हर कोई बस तारीफ ही करेगा।
वी नेकलाइन
इन दिनों डीप वी नेकलाइन काफी ज्यादा फेमस है। लगभग सारी एक्ट्रेस इस तरह की नेकलाइन को कैरी करते दिख जाएंगी। इस नेकलाइन की खासियत है कि ये ना केवल आपको स्लिम दिखाता है बल्कि इससे नेक का हिस्सा भी लंबा दिखता है। तो अगर आपकी गर्दन छोटी है तो इस तरह की वी नेकलाइन को अपने लिए चुन सकती हैं।
स्क्वेअर शेप ब्रालेट डिजाइन
गर्दन छोटी है तो हमेशा फ्रंट नेकलाइन को काफी ब्राड रखें। जिससे कि गर्दन के आसपास के हिस्से में स्पेस नजर आए। स्क्वेअर शेप नेकलाइन वाले छोटे ब्लाउज के डिजाइन काफी अट्रैक्टिव दिखेंगे और छोटी गर्दन पर किसी का ध्यान नहीं जाएगा।
ऑफ-शोल्डर नेकलाइन
कंधों पर हल्के से गिरे हुए ब्लाउज के डिजाइन आपको अट्रैक्टिव दिखाने के साथ ही स्टाइलिश भी बनाएंगे। साथ ही इसमे आपकी गर्दन भी छोटी नहीं नजर आएगी। क्योंकि इसमे आपके कंधे से लेकर गर्दन का स्पेस ज्यादा नजर आता है और छोटी गर्दन छिप जाती है। तो इस वेडिंग सीजन अगर भीड़ में हर किसी का ध्यान खींचना है तो बेझिझक इस तरह की नेकलाइन ब्लाउज को चुनें और परफेक्ट लुक पाएं।
स्वीटहार्ट नेकलाइन
स्वीटहार्ट नेकलाइन भी ब्राड डिजाइन के होते हैं। जिन्हें पहनकर भी आप अपनी छोटी गर्दन वाले लुक को बदल सकती हैं। ये सिंपल सी साड़ी को भी स्टाइलिश लुक देने में मदद करते हैं।

More Stories
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max आ रहे हैं, पहली बार मिलेंगे ये नए फीचर्स
हैकर्स के लिए अभेद्य दीवार बना आईफोन का यह खास फीचर
सिर दर्द की जड़ दिमाग में नहीं, आपके पेट में है, आयुर्वेद ने बताया खराब पाचन और भारीपन का गहरा कनेक्शन