भोपाल
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव कैंपेन का थीम सॉन्ग लांच कर दिया है। 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए सब मोदी को चुनते हैं'। गीत के माध्यम से अब कार्यकर्ता गांव-गांव जाने की तैयारी कर रहे हैं। अब मध्य प्रदेश में भी पार्टी सक्रिय दिखने लगी है।
पार्टी का लक्ष्य मध्य प्रदेश के हर गांव को कवर करना है। इसके लिए भाजपा ने एक विशेष प्लान बनाया है। मध्य प्रदेश के 53000 गांव और 44000 शहरी वार्डों में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुद पहुंचेंगे। यह अभियान 9 फरवरी से 11 फरवरी के बीच संचालित होगा। नेता और कार्यकर्ता जिस भी गांव या वार्ड में पहुंचेंगे, वहां पूरे 24 घंटे बिताने होंगे और जनसंपर्क कार्यक्रम करेंगे। नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता से संवाद भी करेंगे।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में इस अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने इस योजना का पूरा प्रेजेंटेशन नेताओं को समझाया है। इस अभियान के तहत भाजपा का मकसद हर गांव तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचना है। 3 फरवरी से पहले जिला स्तर पर कार्यशाला की जाएगी और नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके प्रवास के गांव तय कर दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश भाजपा का लक्ष्य है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत 10% बढ़ाया जाना है। इसके लिए भाजपा अपने 41 लाख डिजिटल रूप से रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं की मदद लेगी।

More Stories
ओम बिरला के साथ अभद्र व्यवहार, 25 कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में जबरदस्ती प्रवेश किया
भोपाल बीजेपी जिला कार्यकारिणी पर विवाद: पदाधिकारी चयन के बाद सोशल मीडिया से लिस्ट हटाई गई
मेयर चुनाव में सियासी उलटफेर: शिवसेना UBT के समर्थन से भाजपा को मिली कुर्सी, कांग्रेस रह गई पीछे