रायपुर
नवनिर्वाचित महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा कल दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अलका का यह प्रथम आगमन है। प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि कल सुबह 9 बजे एयरपोर्ट में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
11 बजे राजीव भवन में स्वागत व अभिनंदन के बाद 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक होगी। जिसमें महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। 29 जनवरी को धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से अलका के छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद फूलों देवी नेताम उपस्थित रहेंगे।

More Stories
CG में पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED और IT की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबार से कनेक्शन की जांच
डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव
वैष्णो देवी शक्ति समूह की महिलाओं ने मेहनत से लिखी सफलता की कहानी