रायपुर
साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित नो योर आर्मी मेले में आर्मी के शौर्य का प्रदर्शन इंफ्लुएंसर के माध्यम से सोशल मीडिया में भी देखने को मिलेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर के इंफ्लुएंसर से चर्चा करते हुए सेन्य प्रदर्शन मेले को सफल बनाने अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने इंफ्लुएंसर से सुझाव भी मांगे। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि नो योर आर्मी मेले का आयोजन 5 एवं 6 अक्टूबर को किया जा रहा है।
इस अवसर पर स्कूलों में आर्मी थीम पर क्विंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आर्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न नवाचारों के माध्यम से आर्मी मेले का प्रचार-प्रसार कर युवाओं को दिखाए जाएंगे। उन्होंने आवश्यक सुझाव दिए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहभागिता निभाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, स्मार्ट सिटी के सीओ उज्जवल पोरवार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका
CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी