पंजाब
पंजाब के स्कूलों का समय पहली अक्टूबर यानी मंगलवार से बदल जाएगा। सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 8.30 बजे लगेंगे और दोपहर 2.30 बजे छुट्टी होगी। इसी तरह सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.30 बजे लगेंगे और दोपहर 2.50 बजे छुट्टी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसे लेकर समुह जिला शिक्षा अफसरों को पत्र जारी कर दिया गया है।
पहले यह था स्कूलों का समय
1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक और सभी मिडिल/हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक है।
अब एक अक्टूबर से यह होगा स्कूलों का समय
1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और सभी मिडिल/हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहेगा।

More Stories
Telegram पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, Meta और X के लिए भी बड़ा संदेश; सरकार के अधिकारों पर लगी मुहर
एनएमडीसी के वरिष्ठ प्रबंधन ने कर्नाटक स्थित दोणिमलै परिसर में
UNHRC में भारत का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार, बोला—एकमात्र अनसुलझा मुद्दा सिर्फ PoK है