दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक तेज रफ्तार कार अचानक पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह पूरी घटना देर रात को हुई रात भर कार में मौजूद युवक हादसे के बाद कार में ही फंसे रहे। एक बस चालक ने जब क्षतिग्रस्त कार को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
बस चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त वाहन से रेस्क्यू कर फंसे हुए युवकों को बाहर निकाला जिनकी मौत हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरुण अपने एक साथी के साथ किसी काम से जा रहा था। वह जबलपुर मार्ग पर बम्होरी के पास पहुंचा ही था कि तभी उसकी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ पूरी तरह से टूट गया और कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। देर रात होने के चलते हादसे का किसी को पता नहीं चला सुबह जब एक बस चालक निकला तो उसने इस पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
एग्री-हॉर्टिकल्चर सेक्टर में म.प्र. को मिला प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
जेई-एईएस को लेकर अलर्ट हुई योगी सरकार, प्रभावित हर गांव तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल
मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को विश्वस्तरीय संरक्षण एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित