रायपुर
पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर से संबध्द डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में शनिवार 12 अक्टूबर को दशहरा (विजयादशमी पर्व) के दिन बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्व की भांति होगा।
विदित हो कि शुक्रवार को महानवमी पर्व हेतु स्थानीय अवकाश 12 अक्टूबर शनिवार को दशहरा पर्व हेतु सामान्य अवकाश तथा 13 अक्टूबर को रविवार होने के कारण निरंतर तीन दिवस के अवकाश होने के फलस्वरूप 12 अक्टूबर (शनिवार) को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।

More Stories
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न