राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में कन्या-पूजन किया
प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल महा नवरात्रि पर्व पर राजभवन के कर्मचारियों के साथ परिसर स्थित मंदिर में कन्या-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश और देश के विकास और निवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन परिसर स्थित मंदिर में माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। हवन एवं पूर्णाहूति कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल पटेल ने कन्याओं को तिलक लगाकर अभिनंदन किया और उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।

More Stories
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
डीजीपी कैलाश मकवाणा से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ निरीक्षक योगेन्द्र साहू ने की सौजन्य भेंट