रायपुर
वर्तमान समय में हार्ट अटैक की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं, आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जब नाचते-गाते, चलते-फिरते या फिर बैठे-बैठे ही व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। किसी को उसे बचाने का मौका भी नहीं मिलता है इसलिए हार्ट की जांच और देखभाल बहुत जरूरी है। हाल- फिलहाल में कई पत्रकार साथियों को भी हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा है।
हम नहीं चाहते किसी के साथ कोई अप्रिय घटना घटे इसलिए रायपुर प्रेस क्लब में 13 अक्टूबर, रविवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हार्ट की विशेष तौर पर जांच की जाएगी। इसमें इको, ईसीजी और अन्य जांच बिल्कुल मुफ़्त रहेंगी। साथ ही आंखों और दांतों की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा डॉक्टर के परामर्श के साथ जरूरी दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।

More Stories
शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा
हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म