रियाद
इटली के यानिक सिनेर ने कार्लोस अल्काराज को 6.7, 6.3, 6.3 से हराकर सिक्स किंग्स स्लैम नुमाइशी टेनिस चैम्पियनशिप जीती जबकि नोवाक जोकोविच ने तीसरे स्थान के मैच में रफेल नडाल को 6.2, 7.6 से हराया। नडाल अपने कैरियर में आखिरी बार यह चैम्पियनशिप खेल रहे थे। बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल अगले महीने डेविस कप में स्पेन के लिये खेलने के बाद टेनिस को अलविदा कहेंगे। इस नुमाइशी टूर्नामेंट के पिछले दौर में अल्काराज ने नडाल और सिनेर के अलावा जोकोविच को भी हराया था। इस टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि मिलती है लेकिन एटीपी अंक नहीं।

More Stories
गौतम गंभीर ने यूट्यूब चैनलों पर ठोका केस, दिल्ली हाई कोर्ट में हर्जाने और वीडियो हटाने की मांग
MS Dhoni की कप्तानी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन? IPL के टॉप 5 नाम जानिए
Indian Premier League में वफादारी की मिसाल: Virat Kohli समेत एक ही टीम के लिए खेलने वाले टॉप-10 खिलाड़ी