पंजाब
पंजाब में चुनावी बिगुल बज चुका है और विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और बरनाला से हरजिंदर सिंह धारीवाल को उम्मीदवार घोषित किया है।
बता दें कि जिन चार सीटों पर उपचुनाव होने है वहां के विधायक अब सांसद बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा सीटों से इस्तीफा दे दिया है। बरनाला से विधायक रहे गुरमीत सिंह अब संगरूर से सांसद हैं, जबकि गिद्दड़बाहा के पूर्व विधायक अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग लुधियाना से, राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं।

More Stories
8वें वेतन आयोग में हो सकता है बड़ा बदलाव, महंगाई को लेकर उठी नई मांग
EWS छात्रों को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सरकारी फीस की मांग खारिज की
सिया के बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी की थी तैयारी, महाबलेश्वर के रिजॉर्ट में बुक थे 40 कमरे