दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दंपति और उनकी 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई. जबकि उनकी एक बच्ची घायल हो गई . इस बात की जानकारी एक न्यूज को एक अधिकारी ने दी. जिसके मुताबिक दुर्घटना सुबह कचांदुर-धौर मार्ग पर धौर गांव के पास हुई.
अधिकारी ने बताया कि परिवार एक समारोह में शामिल होने के बाद घर जा रहा था, तभी सीमेंट से लदे एक ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में राजेश साहू (32), उनकी पत्नी रितु (28) और उनकी बड़ी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी दो साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है.
घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया और उन्हें शांत करने के प्रयास जारी हैं.

More Stories
कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव
महिला सरपंच समेत 4 जनप्रतिनिधियों का सामाजिक बहिष्कार, पीड़ितों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार