कई सारे काम एक साथ संभालते-संभालते आप पर तनाव हावी होने लगता है। जिसके कारण आप चिड़चिड़े हो जाते हैं और कोई काम पूरे मन से नहीं कर पाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे एक कप कॉफी आपकी मदद कर सकती है।
शोध के अनुसार कॉफी सिर्फ तरोताजा ही नहीं रखता बल्कि वह याददाश्त मजबूत करने के साथ तनाव के असर को भी कम करती है। कैफीन दिमाग के एक मैकेनिज्म को ब्लॉक कर देता है जो शरीर में तनाव के विभिन्न लक्षण पैदा करता है। इस मैकेनिज्म के ब्लॉक होने पर तनाव के लक्षण दूर हो जाते हैं। ये इस बात के संकेत हैं कि कैफीन का एंटीडिप्रेसिव असर होता है और वह सोचने की ताकत बढ़ाता है।
शोधकर्ताओं की मानें तो नियमित तनाव के कारण लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं, वे डरने लगते हैं और कोई फैसला लेने की हालत में नहीं रहते। वे ठीक से सोच नहीं पाते, ये सब तनाव के चलते होता मुख्य नतीजे हैं। दरअसल तनाव पैदा करने वाला तत्व आडेनोसिन दिमाग की कोशिका के एक ज्वाइंट से जुड़ जाता है। इससे तनाव के लक्षण पैदा होते हैं। यदि कैफीन तनाव पैदा करने वाले तत्व को दबा दे तो तनाव के लक्षण पैदा नहीं होते।

More Stories
Apple का अगला धमाका: iPhone 18 Pro और Pro Max होंगे पहले से महंगे, फीचर्स भी अपग्रेड
Apple का बड़ा झटका: iPad और MacBook हुए 42% तक महंगे, iPhone की कीमत क्यों नहीं बदली?
अंडा vs सोया चंक्स: प्रोटीन के मामले में कौन है ज्यादा फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट्स की राय