जगदलपुर.
सीआरपीएफ 150 बटालियन के जवान ने मानसिक तनाव के चलते अपने साथी की सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी लगते ही अन्य जवान घायल को पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान दोरनापाल के 150 बटालियन में कई महीनों से केवल कैम्प में ही ड्यूटी कर रहा था।
मंगलवार को अचानक जवान ने अपने साथी जवान के बंदूक को उठाकर अपने आप को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य साथी जवान भी घटनास्थल में आ पहुंचे और जवान को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैम्प के अन्य जवानों ने बताया कि मृतक जवान कई दिनों से मानसिक तनाव में था, किसी से ज्यादा बात भी नही कर रहा था। यह पहला मामला नहीं है जब किसी जवान ने खुद को गोली मारी हो। इससे पहले भी कई जवानों ने इसी तरह आत्महत्या कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। फिलहाल जवान के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को गृहग्राम भेजा जाएगा।

More Stories
CM साय ने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में लिया भाग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका