रायपुर.
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने धान खरीदी की तिथि बढ़ा दी है। अब कृषक 4 फरवरी तक धान बेच सकते हैं। सबसे बड़ी और खास बात ये है कि अब शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी होगी। सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश यानी शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।

More Stories
एमसीबी : विशेष लेख : जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर CM साय ने जताया गहरा शोक
CG में LPG की किल्लत, एजेंसियों में लगी लंबी लाइनें; लोग बोले- “घंटों से तेज धूप में खड़े हैं”, लकड़ी-कोयले की बढ़ी डिमांड