गुरदासपुर
थाना सदर पुलिस गुरदासपुर ने आढ़ती पर फायरिंग करने वाले दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में ए.एस.आई. जीवन सिंह ने बताया कि हरिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी राजपुरा पुलिस स्टेशन सदर गुरदासपुर ने बयान दिया कि वह गजनीपुर फोकल प्वाइंट पर अपनी आढ़त की दुकान गोराया कमीशन ऐजैंट पर बैठा था।
शाम लगभग 5.30 बजे जब वह अपनी दुकान पर खड़ा था कि दो लड़के जिन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने उसे देखकर जान से मारने की नियत से उस पर गोली चलानी शुरू कर दी। इस पर उसने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरिंदर सिंह के बयानों पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
एल-नीनो का मानसून पर बड़ा असर, जून में 42% कम बारिश; 100 साल का तीसरा सबसे सूखा महीना
PM मोदी की कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, कौन होगा बाहर और किन नए चेहरों को मिल सकता है मौका?
LPG Rules Change from 1 July: गैस कनेक्शन, KYC और बुकिंग के नियम बदलेंगे, जानें क्या होगा नया