लखनऊ
राजधानी लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। यह कमता से लेकर एयरपोर्ट तक चलेगी। 10 नवंबर से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें न्यूनतम किराया 12 रुपये होगा। वहीं अधिकतम किराया 45 रुपये होगा।
सीएम ने इसे सुबह हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि डबल डेकर सिटी बस की एमएसटी बनवाने पर महिलाओं को 50% की छूट मिलेगी। शनिवार सुबह इससे हेरिटेज टूर कराया जाएगा। इसमें महिलाओं को मुफ्त में यात्रा का लाभ मिलेगा।

More Stories
19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज
120 साल पुराना श्रीराम-जानकी सिद्धपीठ: आस्था, संघर्ष और पुनर्निर्माण की प्रेरक कहानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड: ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, जांच पर बढ़ा दबाव