रायपुर
दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान में तीन दिन बाकी रह गए हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच ही है। अब तक इस सीट पर विधायक रहने का रिकार्ड बनाने वाले बृजमोहन अग्रवाल रायपुर सांसद बन चुके हैं लेकिन अपनी रिक्त सीट पर पसंद के प्रत्याशी सुनील सोनी को न केवल उतारा है बल्कि उसे जिताने पूरी ताकत भी झोंक रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होने कांग्रेस को सीधे-सीधे चुनौती दे दी है कि पिछले चुनाव में जितना वोट कांग्रेस को मिला था उससे ज्यादा पाकर दिखायें। बताना जरूरी होगा कि बृजमोहन अग्रवाल पिछला चुनाव महंत रामसुंदर दास को हराकर 67 हजार वोट से चुनाव जीते थे।

More Stories
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री
कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – अरुण साव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन