रायपुर.
छत्तीसगढ़ में आने वाले चार दिनों में मौसम ऐसे ही बना रहेगा। इसके बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
इसके साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि बादल छाए रहने की वजह से हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका बांग्लादेश से उत्तरी ओडिशा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं की वजह से उत्तर छत्तीसगढ़ में बादल छाए हैं। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

More Stories
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
फलता की कहानी
जहां सड़कें खत्म, वहां भी इलाज शुरू, सुकमा की पहाड़ियों में उम्मीद की रोशनी