नई दिल्ली
कार्मिक मंत्रालय के गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार पूर्व राजनयिक संजय वर्मा को संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी वर्मा ने गुरुवार को यूपीएससी सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बयान में कहा गया कि शपथ यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिलाई। आयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), आईएफएस और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।
'संजय वर्मा कई देशों में रह चुके हैं राजदूत'
यूपीएससी सदस्य को छह साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक नियुक्त किया जाता है। वर्मा स्पेन और अंडोरा, इथियोपिया, जिबूती और अफ्रीकी संघ में भारत के राजदूत रह चुके हैं।

More Stories
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान आएंगे भारत, सितंबर में BRICS समिट में होंगे शामिल
8th Pay Commission: ₹25 लाख नहीं, ₹75 लाख तक हो सकती है ग्रेच्युटी! कर्मचारियों ने रखी बड़ी मांग
Samay Raina को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ FIR रद्द; SC ने कहा- ‘बहुत होनहार युवा’