रायपुर
1971 युद्ध के वीर योद्धा विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्त) का 10 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। सोमवार 11 नवंबर को प्रात: 11.30 बजे महादेव शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और पुष्प गुच्छ अर्पित किए। रायपुर कलेक्टर डा.गौरव कुमार सिंह व विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी उनके शव को ससम्मान कांधा दिया। सेना के अधिकारी व जवान, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व श्री ओझा के परिजन उपस्थित रहे।

More Stories
डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को दी रफ्तार
दुर्ग जिले में बनेगा भारत का पहला संविधान थीम पार्क, लोकतांत्रिक मूल्यों से रूबरू होंगे लोग
धमतरी स्कूल में शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ छात्र, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग